ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती को समन भेजा है। टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को आज यानी 15 सितंबर को पूछताछ के आना है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को ED के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा। दोनों के बयान PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत रिकॉर्ड किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों का 1xBet से कनेक्शन जांच के दौरान स्पष्ट किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को 1xBet ऐप मामले में ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। इस मामले में अभी तक कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन भी शामिल हैं। अब उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को समन भेजा गया है और ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है।
वैसे, ईडी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स मामले में पहले भी उर्वशी रौतेला से पूछताछ कर चुका है। एक्टर सोनू सूद से भी पूछताछ की गई थी। अब इसी मामले में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ईडी की जांच के घेरे में प्रकाश राज, विजय देवराकोंडा, राणा दग्गुबाती जैसे स्टार्स के भी नाम शामिल हैं। इन पर इस बेटिंग ऐप के प्रचार का आरोप है।









