Home कोरबा आकाश गुप्ता भाजयुमो करतला मंडल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

आकाश गुप्ता भाजयुमो करतला मंडल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

125
0

करतला संवाददाता – संजू वैष्णव 

करतला।
ग्राम पंचायत नॉनबिर्रा के ऊर्जावान एवं तेज़-तर्रार युवा नेता आकाश गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) करतला मंडल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में हैं।

आकाश गुप्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और पार्टी में रहते हुए कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विशेष बात यह है कि उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी को मज़बूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की। चुनावी प्रचार से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

उनकी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो भाजयुमो को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here