Home चर्चा में व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने...

व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लूटेरों को 07 दिनों में जांजगीर पुलिस ने लूट की पूरी रकम के साथ धर दबोचा ; पूर्व नौकर निकला मास्टर माइंड:

72
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह 

जांजगीर-चांपा:

दिनांक 06.09.2025 को रात्रि लगभग 9:15 बजे व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपनी दुकान से नकद रकम लाखों रुपयों को बैग में रखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। नैला गली के पास पूर्व में घात लगाए बैठे बदमाशों ने व्यापारी को स्कूटी से गिराकर चाकू दिखाते हुए बैग में रखे पैसों को लूट लिया और फरार हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एवं सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर तत्काल घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उसी रात साइबर टीम जांजगीर एवं नैला चौकी टीम गठित की गई।

जांच एवं कार्रवाई-
गठित टीम का नेतृत्व एएसपी श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर द्वारा किया गया।
टीमों द्वारा लगातार संदिग्धों की पतासाजी, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर टीम की गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।
तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना पर संदेहियों की तलाश कर घेराबंदी में व्यापारी के दुकान का पूर्व कर्मचारी (विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक) मुख्य साजिशकर्ता एवं उसके साथियों मुकेश सूर्यवंशी तथा नितेश पंडित उर्फ विक्की को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना से 17 दिन पूर्व 4 साथियों के साथ लूट की योजना बनाने और उसी के अनुसार वारदात को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति की।

बरामदगी-
आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं:
नगद राशि ₹10,44,000/-
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं सर्जिकल ब्लेड
स्कूटी वाहन

गिरफ्तारी-
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
1. मुकेश सूर्यवंशी पिता श्रीराम सूर्यवंशी उम्र 19 साल वार्ड नंबर 02 दर्रीपार नैला चैकी नैला
2. नितेश पंडित पिता उमेश पंडित उम्र 21 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

टीम की सराहनीय भूमिका-
इस सफलता में जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व व सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में निम्नलिखित अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर-चांपा)
निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला)
साइबर टीम: सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, रोहित कहरा, विशाल कौशिक, सिदार सिंह पैंकरा, आनंद सिंह ठाकुर, म.आर. दिव्या सिंह
रिस्पॉन्स टीम: आर. दीपक कश्यप, आशीष यादव
नैला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद जाटवर सहित स्टाफ थाना चाम्पा, थाना जांजगीर एवं अन्य चौकी कर्मियों का विशेष सहयोग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here