लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
सरगुजा जिले के राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय उदयपुर में 13 सितम्बर दिन शनिवार 2025 को
जनभागीदारी समिति,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में श्रमदान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष राधे श्याम ठाकुर,सदस्य आशीष बंसल,विशिष्ट अतिथि अनिल प्रताप सिंह, परमेश्वर प्रजापति, शिवशंकर गोस्वामी, फाउंडेशन की ओर से सुश्री अंजलि एवं मनीष कुमार मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर वंदना पांडेय ने की।
कार्यक्रम में जन भागीदारी अध्यक्ष राधे श्याम ठाकुर ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि — जन सहयोग एवं आपसी सामूहिक कार्य गतिविधि से ही महान रचनात्मक कार्य की सिद्धि होती हैं।
शिक्षा संस्थान और समाज कार्य दोनों परस्पर मिलकर जब अनुक्रिया करते हैं तब देश और राष्ट्र का उत्थान होता है। श्रमदान न केवल श्रम कार्य,बल्कि यह लोगों के आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना का विकास करता है।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से सुश्री अंजलि एवं मनीष कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि -जब सामूहिक रूप से किसी कार्य गतिविधि को पूर्ण की जाती हैं तब कोई भी कार्य सरलता से हो जाती है।
इससे आपसी सद्भाव का भी विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के मुताबिक हर एक काम में शत प्रतिशत योगदान देनी चाहिए।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्य और कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रोफेसर वंदना पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक श्रम और मानसिक श्रम दोनों ही बहुत जरूरी है।
यह दोनों श्रम अगर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा होता है तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से वैयक्तिक तौर पर मजबूत बनता है वहीं, इसी कार्य को आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ करता है तो इससे समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। लिहाजा श्रमदान करने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे
अनिल प्रताप सिंह एवं आशीष बंसल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी मेहनत से ज्ञानार्जन करें और अपने जीवन, और देश ,समाज उत्थान के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
विशिष्ट अतिथि परमेश्वर प्रजापति एवं शिव शंकर गोस्वामी ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये कहा ऐसे कार्यक्रम समाज और शिक्षा दोनों क्षेत्रों के विकास उन्नति के लिए निहायत ज़रूरी है इससे समाज और संस्थान दोनों आपस में मजबूत बनते हैं।
और स्वस्थ समाज की आधारशिला तैयार होती है।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में समस्त विद्यार्थियों को श्रमदान के लिए अलग-अलग कार्य गतिविधियों में बांटा गया। इसमें कक्षा अध्ययन, प्रयोगशाला, गैलरी महाविद्यालय के मैदान इत्यादि की साफ सफाई का कार्य शामिल रही।
महाविद्यालय प्रशासन,समस्त प्राध्यापकगण, छात्र समुह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पधारे विशिष्ट अतिथि तथा जन भागीदारी के समस्त अतिथियों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय के खेल मैदान में स्थित वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं टेनिस कोर्ट के पोल को पेंट करने का कार्य किया ।
सभी श्रमदाताओं ने पूरी मेहनत लगन के साथ कार्य किया। भविष्य में भी ऐसे सामूहिक कार्य गतिविधियों में शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यक्त किये कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात श्रमदान कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।










