Home चर्चा में आरंग ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों...

आरंग ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों में करेंगे प्रतिनिधित्व

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग बैडमिंटन क्लब में अयोजित ब्लॉक स्तरीय बालक बालिका शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ पी. एम. श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक शाला के प्राचार्य हरीश शर्मा,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,सहायक प्राचार्य अकाश विश्वास,लोकेश्वर साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए किया.प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता में चयनित विजेता खिलाड़ी अंडर-14 बालिका वर्ग परिधि साहू,चित्रा बनते,याचिका साहू,तेजल साहू,धानी साहू बालक वर्ग तन्मय साहू,मोहम्मद माज गोरी,अमन मराठा,इशांत चंद्राकर,सिद्धार्थ गुप्ता अंडर-17 बालिका वर्ग लुभांसी साहू,जाह्नवी देवांगन,युक्ति चंद्राकर बालक वर्ग हर्ष कंसारी,अर्पित चंद्राकर,आदित्य गजबेर,सचिन देवांगन,तेजस पटनायक अंडर-19 बालक वर्ग द्रोण साहू,सुधांशु,चुनेश पाल,सत्यप्रकाश टेंगवार,वंश चंद्राकर बालिका वर्ग कनिष्का चंद्राकर जिला स्तरीय प्रतिगोगिता में आरंग विकासखंड का नेतृत्व करेंगे.इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे, सत्येंद्र त्रिपाठी,आरंग बैडमिंटन क्लब से राकेश गुप्ता,संयोजन सचिव व्यायाम शिक्षिका प्रीति साहू उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here