आरंग संवाददाता – सोमन साहू
दिनांक: 15/09/25
17 सितंबर को सभी विधानसभा में कांग्रेस मनाएगी “बेरोजगार दिवस”
आरंग: रायगढ़ प्रवास के दौरान आरंग पहुंचे प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा का आरंग बस स्टैंड में युवा कांग्रेस रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने आरंग के सभी युवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बस स्टैंड में स्वागत के पश्चात सजल चंद्राकर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता महासमुंद जिले के पटेवा तक प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ चले।इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की।जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने बताया कि आगामी 17 सितम्बर को युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा में “बेरोजगार दिवस” मनाया जाएगा।वोट चोरी को लेकर घिर चुकी केंद्र सरकार की सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश के सभी बूथों में जाकर इसपर चर्चा करेगी।इसके अलावा प्रदेश में खाद की कमी,किसानों की समस्याओं,बेरोजगारी,बढ़ते अपराध सहित प्रदेश सरकार की नाकामी के विरोध में आने समय में युवा कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान वरिष्ठ नेता मंगलमूर्ति अग्रवाल,पार्षद
खिलावन निषाद,
समीर गोरी, ईश्वर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर,जनपद सदस्य शुभांशु साहू, राजेश बार्ले , महेन्द्र चंद्राकर , जय डहरिया, गोलू बघेल, दीपक चंद्राकर, मोहन लोधी, सादिक बेलीम,सागर जोशी, सौम्या सोनी, मनीष जलछत्री ,शेखर लोधी , प्रणय , मुकेश लोधी, विवेक जलछत्री, संतु जलछत्री, परस चंद्राकर, लोमस साहू,तरुण मिश्रा, गणेश बांधे, राकेश मिश्रा, सलमान रजा, पुरूषोत्तम, आचु देवांगन, भरत लोधी, भीषम , चमन जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









