Home चर्चा में वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र व संविधान की...

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र व संविधान की जीत – परवेज आलम गांधी।

17
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

अंबिकापुर सरगुजा।।

अंबिकापुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय स्वागत योग्य है। इस फैसले ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि भारत में संविधान सर्वोपरि है और उसकी जड़ों को कोई नहीं हिला सकता।परवेज आलम गांधी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार की संविधान-विरोधी मंशा पर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुस्लिम होना अनिवार्य रहेगा। राज्य वक्फ बोर्ड में 3 से अधिक सदस्य किसी अन्य धर्म के नहीं हो सकते, जबकि केंद्रीय वक्फ बोर्ड में 4 से अधिक सदस्य अन्य धर्म के नहीं होंगे।5 वर्ष से मुस्लिम होने पर ही वक्फ संपत्ति घोषित करने जैसी शर्त को भी निरस्त कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक वक्फ संशोधन कानून का विरोध किया था और आज सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने मोदी सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया है।यह निर्णय लोकतंत्र, संविधान और न्यायिक व्यवस्था की विजय है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here