आरंग –
व्यापारी संघ आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने आज अनुविभागीय अधिकारी (SDM) से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े पर्व निकट हैं, ऐसे में नगर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। संघ ने मांग रखी कि भारी वाहनों को रात 12 बजे के बाद ही नगर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। इस संबंध में संघ द्वारा पूर्व में ही ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अवगत कराया गया है।

बाद में व्यापारी संघ ने थानेदार से भी मुलाकात की और नगर में चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग गाड़ियां नियमित रूप से कालोनियों और शहर में गश्त करें ताकि चोरी पर अंकुश लगाया जा सके। इस विषय पर थानेदार के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्रकार, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संरक्षक दीपक सोनी, आनंद द्वारकानी, रामधन चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, डॉ. मनोज चंद्राकर, पंकज शुक्ला, रमेश साहू, शरद गुप्ता सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।









