Home चर्चा में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा गुढियारी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा गुढियारी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

12
0
रायपुर संवाददाता – रघुराज
गुढियारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक देशभर में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा गुढियारी मंडल के तत्वावधान में बुधवार सुबह नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड स्थित हमर अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित मंडल कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में अपनाना होगा ताकि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री प्रफुल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री गोपी साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री श्री अखिलेश कश्यप, जोन क्रमांक 1 के अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, तथा रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि देश में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह अपनी भूमिका निभाए।
सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में मंडल और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। अभियान के दौरान सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई कार्य किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रयास का स्वागत किया और अभियान में सहयोग दिया।
भाजपा गुढियारी मंडल के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लगातार जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का प्रतीक है और इसे मिलकर पूरा करना हम सभी का दायित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here