Home चर्चा में जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — एक ही दिन में 94 लीटर...

जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — एक ही दिन में 94 लीटर अवैध शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

13
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
 जिला जांजगीर चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 94 लीटर अवैध कच्ची महुआ/देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग ₹27,000/- आँकी गई है। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों की कार्रवाई
थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर दिनकर (40 वर्ष, निवासी खपरी, थाना मुलमुला) से 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।
थाना बलौदा पुलिस ने
1. हलवा राम धनुहार (40 वर्ष, निवासी अचानकपूर) से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब,
2. राजेश कुमार सहीस (24 वर्ष, निवासी कोटगढ़ अकलतरा) से 7.200 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की।
थाना सारागांव पुलिस ने करन यादव (19 वर्ष, निवासी कमरीद) से 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।
थाना जांजगीर पुलिस ने
3. बेदराम यादव (46 वर्ष, निवासी बाजार पारा जांजगीर) से 5.400 लीटर,
4. घासी राम साहू (28 वर्ष, निवासी पीसौद) से 5.400 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।
थाना मुलमुला पुलिस ने
5. रामशरण गंधर्व (42 वर्ष, निवासी कोसा) से 8 लीटर,
6. संतोष सिंह (46 वर्ष, निवासी लगरा) से 9 लीटर,
7. रामप्रसाद केवट (50 वर्ष, निवासी कोसा) से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
थाना अकलतरा पुलिस ने
8. महेश कुमार सूर्यवंशी (27 वर्ष, निवासी अकलतरा) से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब,
9. नन्हे राम रातरे (60 वर्ष, निवासी खिसोरा) से 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिका
इस बड़ी सफलता में विभिन्न थाना प्रभारियों का अहम योगदान रहा।
निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी बलौदा)
निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर)
निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा)
निरीक्षक सुभाष चौबे (थाना प्रभारी सारागांव)
निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़)
निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला)
इन अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तत्परता व साहस का परिचय देते हुए अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि “जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब बिक्री व तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here