हर वर्ष 18 सितंबर को विश्व जल निगरानी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच और संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। यह दिन हमें यह समझाने का अवसर देता है कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं है, बल्कि इसकी शुद्धता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
महत्त्व क्यों है?
हमारे नदियों, तालाबों, झीलों और भूजल में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे न केवल मानव जीवन प्रभावित होता है, बल्कि जलीय जीवों और पारिस्थितिकी तंत्र पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। जल निगरानी का उद्देश्य है कि आम लोग भी जागरूक होकर पानी की गुणवत्ता की जानकारी लें और उसमें सुधार के लिए भागीदार बनें।
क्या कर सकते हैं हम?
– जलस्रोतों के पास गंदगी न फैलाएं
– रसायनयुक्त कचरा पानी में न डालें
– वर्षा जल संचयन को अपनाएं
– जल गुणवत्ता की जांच के लिए सामुदायिक पहल करें









