Home चर्चा में असल शिक्षादूत है शिक्षिका गिरिजा साहू; स्कूल को भेंट किया स्मार्ट टीवी

असल शिक्षादूत है शिक्षिका गिरिजा साहू; स्कूल को भेंट किया स्मार्ट टीवी

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की शानदार पहल 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखी पहल ने शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा दिखाई है। शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका गिरिजा साहू ने बस्तर ब्लाक की ग्राम पंचायत राजपुर की प्राथमिक शाला मावलीगुड़ा को स्मार्ट टीवी सेट भेंट किया है। इससे अब बच्चों की पढ़ाई और भी रोचक और प्रभावशाली होगी। स्मार्ट टीवी मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रेरणादायक शॉर्ट फ़िल्म “चलो जीते हैं” देखी, जिसने उनके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाया। इस स्मार्ट टीवी की मदद से अब बच्चों को विभिन्न विषयों को समझने में मदद मिलेगी। वीडियो, चित्र और एनिमेशन के माध्यम से कठिन विषयों को सरल बनाया जा सकेगा, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ेगी और नवोदय और एकलव्य जैसी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर होगी।

गिरिजा का पहाड़ सा विशाल हृदय
शिक्षिका गिरिजा साहू के बारे में कहें तो जैसा नाम वैसा ही गुण भी है उनमें। गिरी का अर्थ होता है पर्वत या पहाड़ और गिरिजा का पूर्ण शाब्दिक अर्थ होता है पर्वत की पुत्री। सचमुच पहाड़ जैसा विशाल हृदय है शिक्षिका गिरिजा साहू का, जिन्होंने हजारों रुपए कीमत का टीवी सेट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया है। गिरिजा साहू ने कहा कि वह स्वयं एक सरकारी विद्यालय की छात्रा रही हैं और उन्हें बच्चों की कठिनाइयों का पूर्ण अनुभव है। गिरिजा साहू ने कहा कि सुविधाओं की कमी से प्रतिभा थम जाती है। मैं चाहती हूँ कि हमारे गांव के बच्चे भी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने का आत्मबल रखें। सभी ने इस पहल की सराहना की और शिक्षिका के योगदान को सराहा। विद्यालय के प्रधान अध्यापक शोभीराम बघेल और समस्त बच्चों ने शिक्षिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह स्मार्ट टीवी केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रघुनाथ कश्यप, बोगीराम कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगत सिंह कश्यप, बुधमन कश्यप, संकुल प्राचार्य चरण बघेल, संकुल समन्वयक गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here