Home चर्चा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जैन समाज ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन,...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जैन समाज ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, मरवाही विधायक प्रणव सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

11
0
पेंड्रा संवाददाता – तापश शर्मा
गौरेला:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जैन संगठन गौरेला के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अहिंसा भवन में किया गया जिसमें 48 यूनिट रक्त समूहों का संग्रह किया गया जो बल्ड बैंक को सौंपा गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा प्रकल्प में जैन समाज गौरेला के द्वारा अहिंसा भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि गौरेला के जैन समाज ने अद्भुद उदाहरण प्रस्तुत किया है, हमारे प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन प्रेरणा प्रदान करता है वैसे ही जैन समाज का कार्य एवं जीवन शैली भी प्रेरणा प्रदान करती है! इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर के आयोजन में कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंघई, सचिन जैन, समाज के अध्यक्ष अशोक जैन, जितेंद्र जैन, सुबोध जैन, सोनल जैन, उत्तमचंद जैन, जयदीप जैन, सलभ जैन, हर्ष जैन, आकर्ष सिंघई, पुलकित एवं मयंक ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया, इस अवसर पर भाजपा नेता तापस शर्मा, रामप्रकाश सिंह, नीरज जैन, सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा, सीएमओ नारायण साहू, बीएमओ डॉ. अर्गल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here