Home मुख्य ख़बरें सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा...

सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

109
0

सुकमा –

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। जानकारी के अनुसार, मारी गई महिला नक्सली 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

सुरक्षा बलों के इस ताबड़तोड़ अभियान से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here