Home चर्चा में नपा. उपाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन से की मुलाकात ; आमजन...

नपा. उपाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन से की मुलाकात ; आमजन की आवश्यकताओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य: रोशनी तापस शर्मा

5
0
संवाददाता – तापस शर्मा
गौरेला:
गौरेला नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू से मुलाकात कर उनका सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात हाल ही में सम्पन्न हुई, जिसमें उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने मंत्री साहू द्वारा बिलासपुर जोन में यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए की गई ऐतिहासिक पहल की सराहना की। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों के स्टॉपेज बंद किए गए थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मंत्री तोखन साहू के निरंतर प्रयासों से बिलासपुर जोन में 50 से अधिक ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल कराया गया। इसी क्रम में पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-चिरमिरी और चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेनों का स्टॉपेज भी पूर्ववत किया गया, जिसे स्थानीय जनता के लिए राहत का विषय माना जा रहा है।
इस मौके पर रोशनी तापस शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उनका अभिनंदन किया और स्थानीय जनहित में लिए गए निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कोटा की अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, भाजपा नेता तापस शर्मा और दुर्गेश साहू भी उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव से अब यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। स्थानीय प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह भविष्य में भी आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here