Home चर्चा में ग्राम पंचायत बगदरी में ‘दीदी का गोठ’ एवं ‘आदि कर्मयोगी’ कार्यक्रम का...

ग्राम पंचायत बगदरी में ‘दीदी का गोठ’ एवं ‘आदि कर्मयोगी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 87 ग्रामों और 70 पंचायतों में हुआ ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान का शुभारंभ।

27
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुरसरगुजा।।
लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘दीदी का गोठ’ का सीधा प्रसारण बिहान दीदी एवं महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और सफलता की कहानियों से एक-दूसरे को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी ने अपने उद्बोधन में कहा भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनकी उन्नति के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई हैं। इन योजनाओं से महिलाएँ सामाजिक और आर्थिक दोनों स्तर पर मज़बूत हुई हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुरक्षा सिंह ने भी संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए कहा आज पूरे विकासखंड के 87 ग्रामों और 70 ग्राम पंचायतों में ‘आदि कर्मयोगी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।”

इस अवसर पर ‘आदि कर्मयोगी’ कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विक्रम सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती रजनी पैकरा, संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष  यतेन्द्र पाण्डेय,, मंडल महामंत्री सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, कत्था दास बनारसी राम, ग्राम सरपंच, बीपीएम मनोज , एडीओ अंबिकापुर से आए अधिकारी, तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संचालन और सहयोग पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन रूबी सबा, अभिषेक मिंज, रामेश्वरी यदुवंशी और प्रताप सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और अधिकारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता मिली।ग्राम पंचायत बगदरी में आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here