एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हाथ से ‘स्पिरिट’ के बाद एक और बड़ी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल भी निकल गया है. इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक बयान के जरिए इस बात की घोषणा किया है.
बता दें कि वैजयंती मूवीज ने अपने इस पोस्च के साथ कैप्शन में लिखा- ‘यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है. पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए. ‘कल्कि 2898एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है. हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं.’







