Home टेक्नोलॉजी iPhone 17 की लॉन्चिंग पर मुंबई में मची धूम, Apple स्टोर के...

iPhone 17 की लॉन्चिंग पर मुंबई में मची धूम, Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ और अफरा-तफरी

163
0

भारत में Apple के iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग हो गई है। इस फोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लॉन्च के मौके पर शुक्रवार 19 सितंबर को मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई लोग आपस में हाथापाई भी करने लगे।

दरअसल, iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के मौके पर मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भीड़ के बीच में कुछ लोगों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है।

iPhone 17 खरीदने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही कतार में लगी थी और कई लोग इस लैटेस्ट फोन को खरीदने के लिए रात भर इंतजार करते रहे। आपको बता दें कि एप्पल ने आज भारत में अपने iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। एक ग्राहक, अमन चौहान ने कहा, “मैंने iPhone 17PRO Max खरीदा है, एक 256GB का और दूसरा 1TB का है। मैं रात 12 बजे से लाइन में इंतज़ार कर रहा था और अब मुझे मिल गया है। इसमें नए फ़ीचर हैं। नारंगी रंग नया है।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here