Home चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खरोरा कोसरंगी में स्वच्छता पखवाड़ा की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खरोरा कोसरंगी में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

93
0

खरोरा/कोसरंगी।

देश के प्रधान सेवक एवं विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर को आरंग ब्लॉक के ग्राम कोसरंगी में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह अभियान अनवरत 2 अक्टूबर तक चलेगा।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश संगठन के आदेशानुसार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक साहू के नेतृत्व में ग्राम कोसरंगी के हृदय स्थल बाजार चौक तथा भगवान चतुर्भुजी मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री तिलक साहू, सांसद प्रतिनिधि तोसन साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र दास, बूथ अध्यक्ष नंदकुमार साहू, जुगेशचंद्र दास, वरिष्ठ कार्यकर्ता गैंदलाल साहू, राजकुमार सोनवानी, भागवत साहू, संतोष धीवर, संयोजक गौरव साहू, धनेश धीवर, पवन साहू, भोज यादव, सुखीराम साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में सप्ताह में एक दिन अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here