Home चर्चा में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक गिरफ्तार

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक गिरफ्तार

297
0
रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर में सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाले मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित सुमित ध्रुव भी शामिल है, जो सीजीपीएससी के पूर्व सचिव का पुत्र बताया जा रहा है।
सीबीआई टीम ने गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद इन सभी को हिरासत में लिया। आरोपियों को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से सीबीआई पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई अब तक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक गिरफ्तार।
चयनित डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव समेत पांच आरोपित सीबीआई की गिरफ्त में।
शुक्रवार को सभी आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
दिसंबर 2024 में भी आरती वासनिक से सीबीआई ने पूछताछ की थी।
अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग इस मामले में जेल भेजे जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here