रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई की हलचल बढ़ गई है. सीबीआई ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आज की कार्रवाई में CBI ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक, पीएससी के सचिव रहे पूर्व आईएएस जीवनलाल ध्रुव और उनके बेटे सुमित ध्रुव, समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है. CBI ने उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है. इससे पहले सीबीआई ने आरती वासनिक को हिरासत में लिया था लेकिन तब पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
सीजीपीएससी घोटाले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आज CBI ने आरती वासनिक, निशा कोसले, दीपा आदिल, सुमित ध्रुव, जीवन किशोर ध्रुव को गिरफ्तार किया है. इससे पहले सीबीआई ने 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्री बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 10 जनवरी को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे, डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित) और ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक, सीजीपीएससी) शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 12 जनवरी को शशांक गोयल और भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित) और साहिल सोनवानी (डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित) को गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं.









