रिकेश्वर राणा/ दंतेवाड़ा –
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार,एवं जिला भाजपा दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में तथा जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा दंतेवाड़ा के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा दंतेवाड़ा के द्वारा जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में भर्ती मरीजों को फल व अन्य सामग्रीयां वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के विशेष आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष खीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी,सत्यजीत चौहान,मुन्ना मरकाम,जिला महामंत्री ओ बी सी मोर्चा ओम सोनी, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,श्रवण कड़ती,रामु नेताम,कैलाश गुप्त मिश्रा,जय भंसाली,रमेश यादव,मोहन ठाकुर,लक्ष्मी यादव,कीर्ति ठाकुर, रुपन मंडल,नीलम ठाकुर,कमल ठाकुर,कमला बैरागी,राधा गुप्ता,जैनेन्द्र ठाकुर,टीकम ठाकुर,मुकुंद ठाकुर,बीरेंद्र,कुंदन समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |









