Home चर्चा में नारायणपुर राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की भव्य शुरुआत

नारायणपुर राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की भव्य शुरुआत

19
0
छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायणपुर जितेंद्र बिरनवार की रिपोर्ट
नारायणपुर में तीन दिवसीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग का आगाज़ हुआ। जिला पुलिस नारायणपुर और बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 64 टीमें भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने युवाओं से खेलों के माध्यम से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, डीआईजी बस्तर रेंज कमलोचन कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई,जिला सी ई ओ आकांक्षा शिक्षा खलको, गौतम एस गोलछा, धनराज जैन, मनीष राजपूत,कमलापति मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और प्रदेशभर से खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाने जाने वाला नारायणपुर आज खेलों के जरिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। मल्लखंब ने नारायणपुर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाए, वहीं दूसरी ओर नारायणपुर फुटबॉल का हब बनते जा रहा है, यहां राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जा रही है।ताइक्वांडो और कराटे में भी हमारे खिलाड़ियों ने अभी-अभी गोल्ड जीत के लाया है क्रिकेट में भी यहां के युवाओं में काफी संभावना है दिख रही है कुल मिलाकर कहें नारायणपुर खेल के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर रही है और अपनी अलग पहचान बना रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here