Home कोरबा हनुमान चबूतरा, पोड़ी उपरोड़ा में विश्वकर्मा पूजा संपन्न

हनुमान चबूतरा, पोड़ी उपरोड़ा में विश्वकर्मा पूजा संपन्न

34
0

पोड़ी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा बस्ती में समस्त राजमिस्त्री समूह एवं लक्ष्मी टेंट हाउस द्वारा भगवान शिल्पकारी बाबा विश्वकर्मा जी कि स्थापना पूजन किया गया। यह आयोजन का द्वितीय सत्र रहा, जहां राजपुरोहित आचार्य पंडित नीरज दूबे जी द्वारा हवन पूजन कराया गया।

आयोजन समिति द्वारा खीर पुडी और हलवा भोग प्रसाद वितरण किया गया, रात्रि कालीन भजन कीर्तन संपन्न हुआ , गुरुवार सुबह बैंड बाजा के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए मूर्ति विसर्जन किया गया। यजमान के रूप में सियाराम यादव सहपत्नी, लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर सहपत्नी, दर्शन दास सहपत्नी, जनक विश्वकर्मा जी सहपत्नी शामिल हुए। मुख्य रूप से अमर सिंह कंवर व उनकी टीम, सियाराम यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर, गुलाब दास, सीताराम यादव, कैलाश तंवर, नन्हा पटेल, हेम सिंह, लालसिंह ,रवी साउंड सर्विस, छोटू डीजे तानाखार, जनक विश्वकर्मा जी, संजय यादव, सुमित कंवर, दीपक कंवर, रामायण, कमल तंवर, रामलाल, ठाकुर, बंशी यादव, धरमपाल, मनोज सारथी, कलेशवर, दीना, सहेत्तर सिंह, राहुल यादव, महिपाल, फगुआ, बुतरू, चैतराम, कल्लू ,जोहन दास, धन सिंह, गुडडु, थिरमल, बलदेव दास, लक्ष्मी दास सहित मित्र मंडलियों का योगदान रहा। आयोजन समिति द्वारा सभी सदस्यों का आभार जताया जिन्होंने तन मन धन से सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here