Home चर्चा में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बेटियों के लिए सायकिल वितरण समारोह आयोजित,...

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बेटियों के लिए सायकिल वितरण समारोह आयोजित, विधायक प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य मौजूद

6
0
रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के काशीराम शर्मा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हाल ही में आयोजित सायकिल वितरण समारोह में बेटियों को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोग बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और उनके समान विकास के महत्व पर जोर दिया। समारोह में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू जी के सुपुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू जी, भनपुरी मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज जोशी जी, बंजारी माता वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप साहू जी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अभिलाषा इंदवार जी, और विद्यालय विकास समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ उनके स्कूली साधनों में सहायता देना और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देना था। सायकिल वितरण से लड़कियों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा कम होगी। इस पहल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय समिति द्वारा पूरे ईमानदारी और समर्पण के साथ संचालित किया जा रहा है।
पार्षद नंदकिशोर साहू ने इस आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और उनकी आगे की पढ़ाई और विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, नगर पालिक निगम रायपुर की तरफ से भी इस कार्य को प्रोत्साहन मिलता रहेगा।
यह समारोह पूरे क्षेत्र में शिक्षा और लैंगिक समानता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रदान करता है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए लोक प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगामी दिनों में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं और बच्चों को बेहतर संसाधन मिल सकें।
इस कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here