Home चर्चा में अटल आवास योजना में सचिव और आवास मित्र का बड़ा कारनामा

अटल आवास योजना में सचिव और आवास मित्र का बड़ा कारनामा

383
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
लोकेशन- धमतरी
अटल आवास योजनाओं में हाल के समय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के एक बड़े मामले सामने आ रहे है ग्राम तुमराबहार में एक ही परिवार को दो ब्यक्ति के नाम पर आवास आबंटित किए गए है और दीवाल लेखन भी एक ही दीवाल पर किए गए है जो की बड़ा भ्रष्टाचार को उजागर करता है छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के  जनपद पंचायत धमतरी के अंर्तगत आने वाले तुमराबहार का है जहाँ पंचायत सचिव व आवास मित्र जिज्ञानसु सेन ने अटल आवास के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार का खेल किया है,कुछ ग्रामीण ने हमे बताया कि आवास मित्र जिज्ञानसु सेन आई आई टी का छात्र है इस कारण पंचायत में समय नही दे पाता ग्रामीनो की मांग है कि वर्तमान आवास मित्र जिज्ञानसु सेन को हटा कर उपयुक्त ब्यक्ति को आवास मित्र के जगह लगाया जाए।
सवाल  यह है कि अब देखना होगा कि जनपद पंचायत धमतरी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं?
जब इस मामले की जानकारी के लिएहमारे सवांददाता ने पंचायत सचिव दीपक नेताम से सम्पर्क किया  तो उन्होंने साफ तौर पर बात करने से इंकार कर दिया। वहीं, रोजगार सहायक अरुण कुमार ध्रुव ने बताया कि आवास की रोजगार गारंटी मेरे  द्वारा भरी गई है।आवास मित्र जिज्ञानसु सेन से भी हमारे सवांददाता ने सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी मिली कि वह आवास मित्र का दायित्व निभाने के साथ-साथ आईटीआई का पढ़ाई भी कर रहा है। सवाल यह उठता है कि एक व्यक्ति एक साथ दो जिम्मेदारियां कैसे निभा सकता है?
गांव में इस तरह की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो ऐसी गड़बड़ियां आगे भी जारी रहेंगी।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या ठोस कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here