Home चर्चा में कबाड़ी कारोबार और चोरी पर सवाल — जांजगीर-चांपा जिला बना कबाड़ी हब

कबाड़ी कारोबार और चोरी पर सवाल — जांजगीर-चांपा जिला बना कबाड़ी हब

13
0

जिला संवाददाता, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

जिला जांजगीर-चांपा जिला जांजगीर चांपा में इन दिनों कबाड़ी कारोबार के गढ़ के रूप में तेजी से उभर रहा है। कबाड़ियों के अवैध संचालन के चलते जिले में रोजाना कबाड़ और रॉ मटेरियल चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि स्थानीय स्तर पर छोटे-बड़े कबाड़ी अड्डों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोरी का सामान खपाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कबाड़ी दुकानों पर न सिर्फ़ घरेलू सामान खरीदे-बेचे जा रहे हैं बल्कि निर्माण स्थलों, बिजली विभाग, रेलवे और उद्योगों से चोरी हुआ मटेरियल भी खपाया जा रहा है। यही कारण है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे खेल में प्रशासन की ढिलाई और पुलिस की लापरवाही सबसे बड़ा कारण है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कबाड़ी कारोबार जिले में चोरी और अपराध का स्थायी अड्डा बन जाएगा।

जनता की मांग
जिले के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अवैध कबाड़ी दुकानों पर सख्ती से नकेल कसी जाए, लाइसेंसधारी कारोबारियों की पहचान कर अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की जाए और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here