बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बावजूद बिजली महंगी करना भाजपा सरकार का प्रदेश की जनता पर अत्याचार
जगदलपुर
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रदेश में बढ़ी मंहगी बिजली दरों को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण प्रदेश की जनता मंहगी बिजली का दंश झेल रही है कुल मिलाकर भाजपा सरकार की प्रायोजित लुट है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है..भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है।इस माह लोगों को बिजली बिल दुगुना आया है,प्रदेश की जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है ऊपर से साय सरकार की जनविरोधी योजना से अब जनता को महंगी बिजली खरीदकर भारी बोझ उठाना पड़ रहा है,छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को बिजली महंगी देना भाजपा सरकार का जनता के साथ सीधा अत्याचार है!
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस समय 400 यूनिट से अधिक खपत होने पर भी 400 यूनिट तक का आधा बिल ही आता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने नियम बदल दिया है। अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधे बिल का लाभ दिया जा रहा है। 100 यूनिट से एक यूनिट भी अधिक होने पर पूरा बिल जनता को देना पड़ रहा है।कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है.जब से छत्तीसगढ़ में सरकार बदली है तब से चार दफा बिजली बिल बढ़ाया जा चुका है. जब हमारी सरकार प्रदेश में थी तब हमने बिजली कम रेट पर जनता को दी. केवल 2 पैसा प्रति यूनिट बिजली बिल हमारी सरकार के दौरान बढ़ा था. बीजेपी की सरकार में बिजली बिल बढ़ते बढ़ते 80 पैसे तक पहुंच गया है।बिजली बिल हाफ योजना को 400 यूनिट से 100 यूनिट तक लाया गया है. आम आदमी 1 भी बल्ब अपने घर में इस्तेमाल करता है तो उसका 100 यूनिट से अधिक हो जाता है. ऐसी स्थित में छत्तीसगढ़ की जनता काफी परेशान है.हाफ बिजली योजना बंद करने और मीटर बदलने के कारण प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है!अगर भाजपा की साय सरकार जनता को राहत नहीं देगी तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी..!









