हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी: वन परिक्षेत्र जनकपुर क्षेत्र ग्राम च्यूल के आसपास के जंगलों में कई दिनों से एक हाथी का दल विचरण कर रहा था। जिनकी निगरानी वन विभाग की टीम द्वारा निरंतर रखी जा रही थी। वही बीती रात ग्राम च्यूल निवासी हूब लाल यादव के घर ,भोर में धावा बोल दिया। जहां विकलांग हूब लाल ने अपने जीविका पार्जन हेतु, खाने का अनाज रखा था। गजराज ने उस घर को पूर्ण रूप से तोड़ कर घर में रखे खाने का सामान और घर को नष्ट कर दिया। बता दें कि जब गजराज (हाथी) उनके घर पहुंचा ,तो विकलांग हूब लाल उस वक्त जगा था। घर तोड़ने का आवाज सुनकर अपनी जान बचाकर घर से किसी प्रकार भाग कर पड़ोसी के यहां पहुंचा और आप बीती बात बताया। ग्रामीणों ने विकलांग हूब लाल के घर पहुंचे, तब तक गजराज ने उनके घर में रखे अनाज एवं घर को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया था। हूबलाल पैर से विकलांग है लाठी का सहारा से चलतें हैं। हाथी द्वारा पहुंच गए नुकसान से दुखद है उनका कहना है कि मैं पहले से ही विकलांग असहाय हूं मुझे भगवान पहले ही विकलांग बना दिया है और रहने के लिए झोपड़ी बस था उसे भी आज गजराज द्वारा छीन लिया गया। अब मैं जाऊं तो कहां जाऊं, जिऊंगा भी तो किसके सहारा, मुझ अनाथ का आशियाना उजड़ गया।

ग्रामीणों ने हर संभव मदद करने व शासन प्रशासन से सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास करते हुए। ग्रामीणों ने संबंधित वन विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि च्यूल में एक हाथी ने हूबलाल यादव का घर तोड़ कर घर में रखे अनाज को भी चट कर गया है। उन्होंने नुकसान की मुयना कर नुकसान की भरपाई करने की बात बताई गई।कि मौका जांच कर शासन के नियमानुसार नुकसान की भरपाई और विकलांग को सहायता दिलाई जाए। वहीं वन विभाग के अमला मौके पर पहुंचकर हाथी के द्वारा क्षति पहुंचाने का मुआयना कर कार्यवाही करते हुए क्षति पूर्ति दिलाने का हूब लाल यादव को आश्वासन दिया गया है।









