भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप राज्य के अपर सियांग में सोमवार तड़के महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 3 बजकर 1 मिनट 17 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके 29.06 अक्षांश और 94.45 देशांतर पर महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।









