Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान के मदरसों में मासूमों पर कहर, संसदीय रिपोर्ट में हुआ बड़ा...

पाकिस्तान के मदरसों में मासूमों पर कहर, संसदीय रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

141
0

पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। के मदरसों और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मौलवी और अन्य कर्मचारी बेहद घिनौना काम कर रहे हैं। यह हालत देश भर के मदरसों की है। इसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट खुद पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देशभर के मदरसों और विद्यालयों में बच्चों के साथ यौन शोषण के साथ दुर्व्यवहार और शारीरिक दंड की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं।

मौलवी और अन्य कर्मचारी छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियों तक को नहीं छोड़ रहे। ऐसे में मदरसे में पढ़ने वाले सभी बच्चे दहशत में हैं। सीनेटर जेहरी ने जोर देकर कहा कि देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह कदम वैध धार्मिक संस्थानों को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि निगरानी, जवाबदेही और पारदर्शिता के ज़रिए दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए उठाया गया है।

सीनेटर जेहरी ने मदरसों का उचित पंजीकरण कराने से लेकर वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण और निगरानी, शारीरिक दंड पर पूर्ण प्रतिबंध, बाल संरक्षण पर शिक्षकों को प्रशिक्षण, अभिभावक-शिक्षक सहभागिता को अनिवार्य बनाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि अभियोजन में कमी और यौन शोषण करने वाले दोषियों को सजा नहीं देना चिंता का विषय बन गया है। सीनेटर जेहरी ने यह भी रेखांकित किया कि दर्ज मामलों में दोषसिद्धि की दर अत्यंत कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here