Home खेल एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक-गिल...

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक-गिल की धमाकेदार साझेदारी

166
0

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की, जिसमें अभिषेक शर्मा की फिफ्टी और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी मुख्य भूमिका निभाई।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 58 रन की पारी खेली। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन की शानदार फिफ्टी खेली। शुभमन गिल ने 47 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here