Home चर्चा में मरवाही पुलिस की बड़ी कार्यवाही – मध्यप्रदेश निवासी एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर...

मरवाही पुलिस की बड़ी कार्यवाही – मध्यप्रदेश निवासी एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

58
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का दिखा असर – पशु तस्करी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई
शासन की मंशानुरूप अंतरराज्यीय गौ वंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल के मार्गदर्शन में विगत दिनों एसडीओपी मरवाही और थाना प्रभारी मरवाही द्वारा अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में सक्रिय और फरार आरोपियों की जानकारी को लेकर मध्य प्रदेश राज्य के अधिकारियों संग समन्वय बैठक की गई थी जिस क्रम में एसडीओपी मरवाही दीपक मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे के नेतृत्व में मरवाही पुलिस ने अंतरराज्यीय समन्वय बैठक के फलस्वरूप एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए मध्यप्रदेश निवासी सियाराम साहू पिता समाख साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कटकोना थाना विजपुर जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 30/07/2025 को मुखबिर की सूचना पर पेंड्रा क्षेत्र में बिना दस्तावेज मवेशियों को ले जाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, किन्तु तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ पर यह स्पष्ट हुआ कि वह लंबे समय से मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर मवेशियों की अवैध ढुलाई व तस्करी में संलिप्त था। आरोपी द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के पशुओं की अवैध परिवहन की पुष्टि हुई है। आरोपी पर छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था । प्रकरण के फरार आरोपी सियाराम साहू पिता समाख साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कटकोना थाना विजपुर जिला अनूपपुर (म.प्र.) की पता तलाश जारी थी जो बार बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से भाग रहा था जिसे दिनांक 22 सितंबर को गिरफ्तार करने में मरवाही पुलिस को सफलता मिली है। प्रकरण में  अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी सियाराम साहू पिता समाख साहू उम्र 33 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आगे भी गौ वंश तस्करों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here