आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग।
व्यापारी संघ आरंग ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में किए गए सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भेंट कर सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात कर GST सुधार पर विचार जाना। इस दौरान आमजन और ग्राहकों ने इन सुधारों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे बाजार में नई ऊर्जा आएगी।
व्यापारी संघ ने कहा कि कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीरो GST लागू कर दिया गया है। वहीं कृषि औजार, ट्रैक्टर जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कर दर 18% से घटाकर केवल 5% कर दी गई है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और बाजार में रौनक बढ़ेगी।

आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, किराना एसोसिएशन से रामधन चंद्राकर व कुलेश्वर साहू, दवा एसोसिएशन से संतोष चंद्राकर व डॉ. मनोज, सर्राफा एसोसिएशन से दीपक सोनी, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से आनंद द्वारकानी, कपड़ा एसोसिएशन से रमेश आहुजा व पप्पू देवांगन, इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन से पंकज शुक्ला व दिनेश इलेक्ट्रिकल, कृषि बीज भंडार से रानू चंद्राकर व छतिस चंद्राकर, फर्नीचर संघ से सरस्वती फर्नीचर व रमेश फर्नीचर, हार्डवेयर संघ से रुपेश अग्रवाल व शैलेन्द्र चंद्राकर, होटल एसोसिएशन से रविकांत साहू, मोबाइल एसोसिएशन से शरद गुप्ता, रितेश कश्यप व आर्यन गुप्ता, सब्जी बाजार संघ से बिठ्ठल साहू, शेखर सोनकर, सतीश सोनकर, दुग्ध पार्लर व डेली नीड्स से गैदलाल साहू, आरती बेकरी से प्रतिनिधि, जूता-चप्पल संघ से लगनू खान सहित अन्य व्यापारी गण शामिल रहे।










