संवाददाता – निलेश सिंह
बालोद:
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से) के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य भेजा गया , टीम द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र जाकर वहां कैम्प कर लोकल मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला थाना बालोद क्षेत्र का है, कि दिनांक 27/03/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो उम्मीद हॉस्पिटल बालोद में डॉक्टर है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/01/25 से 10/02/25 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 50,38,206 रुपए अलग अलग राज्यों के कई बैंक खातो में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 147/25 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में दो आरोपियों
1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।
2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।
को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया।
आरोपियों के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन,5 नग एटीएम कार्ड, 1 नग पेन कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 21 .07.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। **गिरफ्तार आरोपी-
1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001 ।
2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001
शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, योगेश सिन्हा, यज्ञदत्त ठाकुर,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता ,आकाश दुबे, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।









