फैशन / लाइफस्टाइल

क्या आप भी जीना चाहते है हेल्दी लाइफ? फॉलो करे ये सेहतमंद टिप्स..

शायद ही कोई ऐसा हो, जो स्वस्थ और खुशहाल जीवन नहीं जीना चाहता। अगर कोई लंबा और निरोगी जीवन जीना चाहता है, तो उसे अपने और अपनी सेहत के लिए कुछ समय निकलना ही पड़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ हेल्दी खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि हेल्दी लाइफ जीना भी जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को अपनाना पड़ेगा, जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।

अगर आप भी एक बेहतर और स्वस्थ व्यक्तित्व के साथ लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने जीवन में कुछ जरूरी टिप्स को हमेशा के लिए अपनाना होगा। आइए जानते हैं लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए कुछ जरुरी आदतें-

 

सुबह जल्दी उठें और योग करें

सुबह सूरज उगने से पहले उठना आपको हेल्दी रहने में मदद कर सकता है। दरअसल, उगते हुए सूरज को देखने से आपके शरीर में एक तरह की एनर्जी और पॉजिटिविटी आती है। साथ ही ये आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा आप सुबह उठने के बाद योग भी कर सकते हैं जो कि आपको पूरी तरह से हेल्दी रखता है।

हेल्दी डाइट

दूसरी जरूरी आदत है कि आप अपने लिए एक हेल्दी डाइट प्लान तैयार करें, जिनमें दिनभर में कम से कम पांच सब्जियों का सेवन जरूर करें। अधिक सब्जियों के सेवन से पाचन प्रणाली एकदम स्वस्थ रहती है। अगर पाचन प्रणाली स्वस्थ रहेगी तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा।

रात में सात से आठ घंटे सोएं

हम पहले से ही जानते हैं कि हमें हर रात कम से कम सात घंटे सोने की जरूरत होती है।  इस बारे में सोचें और अपनी नींद में बाधा डालने वाले कारकों में सुधार करें। अच्छी नींद लेने से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही आपका मूड, मोटिवेशन और ऊर्जा के स्तर हमेशा अच्छा रहता है।

घर का बना खाना खाएं

इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है, जिसकी वजह से बाहर खाना उनकी डाइट का हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में कोशिश करें कि जितना हो सके घर का बना खाना ही खाएं।

रूटीन चेकअप

लास्ट लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से रूटीन चेकअप जरूर कराएं।

नियमित व्यायाम करें

क्या आप आधे दिन में खुद को सुस्त महसूस करते हैं? ये तनावपूर्ण जीवन जीने के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको व्यायाम करना चाहिए। ये आपका तनाव कम करता है और इससे राहत दिलाता है। साथ ही ये शरीर को अंदर और बाहर दोनों से स्वस्थ रखता है। नियमित व्यायाम करने का एक फायदा ये भी है कि इसके कारण आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

अच्छा सोचें

एक दयालु मानसिकता बनाए रखना ऊर्जा संरक्षण का एक और तरीका है। इस तरह की सोच का अभ्यास करने से आप हमेशा खुश रहेंगे। साथ ही आपको कोशिश करनी चाहिए कि कुछ भी हो आपको हमेशा अच्छा और पॉजिटिव सोचना है। इससे आप कभी भी डिप्रेस्ड नहीं होंगे और मानसिक बीमारियों के शिकार नहीं होंगे।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

7 hours ago