साल 2023 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान पहले ही किया जा चुका है. इस पुरस्कार के विजेताओं को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी. इस सम्मान समारोह में मलयालम फिल्म के सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया है. वहीं, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की बात करें तो इस सूची में एक्टर शाहरुख खान , रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार का नाम शामिल हैं.
बता दें कि हर बात तरह इस बाद भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विज्ञान भवन में आयोजित किए जाएंगे परंतु इस बार पुरस्कार देने का समय 4 बजे रखा गया है. जिसमें बेस्ट एक्टर अवार्ड शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से दिया जाएगा. इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म मैसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड दिया जाएगा.









