Home मुख्य ख़बरें नवरात्रि के दूसरे दिन सोना-चांदी के दाम पहुंचे रिकॉर्ड स्तर पर

नवरात्रि के दूसरे दिन सोना-चांदी के दाम पहुंचे रिकॉर्ड स्तर पर

241
0

 नवरात्रि के दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोना-चांदी दोनों के दाम नए शिखर पर पहुंच गए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के तजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,12,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,32,869 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.

दिल्ली बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राजधानी में सोना 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,36,380 रुपये प्रति किलो (सभी कर सहित) पर पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है.

अलग-अलग कैरेट का सोना – आज का भाव (Gold-Silver Price)

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,12,155 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना – ₹1,11,706 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,02,734 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना – ₹84,116 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना – ₹65,611 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 शुद्धता) – ₹1,32,869 प्रति किलो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here