Home चर्चा में विधायक चैतराम अटामी ने तपेश्वरी माता मंदिर समलूर में ज्योति कलश भवन...

विधायक चैतराम अटामी ने तपेश्वरी माता मंदिर समलूर में ज्योति कलश भवन का शुभारंभ

61
0

रिकेश्वर राणा/ दंतेवाड़ा

विधायक चैतराम अटामी ने तपेश्वरी माता मंदिर समलूर में नव निर्मित ज्योति कलश भवन का उद्घाटन किया। यह भवन नवरात्रि के पावन पर्व पर बनकर तैयार हुआ है, जिसे विधायक चैतराम अटामी ने 10 जनवरी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान समलूर पहुंचने पर घोषणा किया था। समलूर ग्राम देवी और आस्था से जुड़ा हुआ है, और तपेश्वरी माता के प्रति आस्था और श्रद्धा रखने वाले लोगों के लिए यह ज्योति कलश भवन एक महत्वपूर्ण स्थल होगा।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों की आस्था और श्रद्धा को और मजबूत करेगा। विधायक चैतराम अटामी ने अपनी घोषणा के अनुसार इस भवन का निर्माण करवाया, जो कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,मण्डल महामंत्री लोकेन्द्र ठाकुर,सरपंच मोतीराम सोरी,मंदिर के प्रधान पुजारी परमानंद जिया,बलदेव कश्यप, लक्ष्मीनाथ पोडेयाम,रामराज ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्तगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे और क्षेत्र के लोगों ने विधायक चैतराम अटामी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here