Home चर्चा में नगर पालिका दंतेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए क्षतिपूर्ति हेतु...

नगर पालिका दंतेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए क्षतिपूर्ति हेतु 05 करोड़ देने की घोषणा की, अध्यक्ष पायल एवं उपाध्यक्ष कैलाश ने आभार व्यक्त किया

17
0

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा –

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव कल नवरात्री के प्रथम दिन दंतेवाड़ा पहुंचे और माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना किया, उप मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी दंतेवाड़ा पहुंचे | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाढ़ से प्रभावित हुए दंतेवाड़ा पालिका परिसर के जीर्णोद्धार कार्य एवं विभिन्न वार्डो के सड़क,नाली,पूल तथा पेय जल फिल्टर प्लांट के मरम्मत कार्य हेतु 05 करोड़ रुपये देने की घोषणा की | नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त मिश्र ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव नगरपालिका क्षेत्र की जनता के ओर से आभार व्यक्त किया |

अध्यक्ष पायल एवं उपाध्यक्ष कैलाश ने नवरात्री के पावन पर्व की क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया | अध्यक्ष पायल गुप्ता ने कहा की हाल ही में दंतेवाड़ा में हुई मूसलधार वर्षा के कारण नगर पालिका क्षेत्र को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा, जिससे व्यापक स्तर पर हानि और आधारभूत संरचनाओं को नुकसान पहुंचा। इस कठिन समय में दंतेवाड़ा को पुनः विकास की दिशा में अग्रसर करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और विकास विभाग मंत्री अरुण साव द्वारा दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों के लिए ₹ 05 करोड़ की राहत राशि की घोषणा की गई। यह सहायता राशि दंतेवाड़ा क्षेत्र के लिए बड़ी राहतकारी सिद्ध होगी।

नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त मिश्र ने कहा की इस महत्वपूर्ण घोषणा एवं दंतेवाड़ा के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र की जनता के ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हु ।

दंतेवाड़ा नगर पालिका इस सहायता राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर नगर के पुनर्वास, जल निकासी व्यवस्था, सड़क मरम्मत, एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here