Home चर्चा में कांग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है साय सरकार: सुशील...

कांग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है साय सरकार: सुशील मौर्य

20
0

-कांग्रेस शासनकाल में बने सामाजिक भवन का उद्घाटन कर लूट रही है वाहवाही 

-भाजपा सरकार में विकास को मार गया लकवा: मौर्य 

अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने साय सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार कराए गए कार्यों का झूठा श्रेय साय सरकार ले रही है। वास्तव में भाजपा की सरकार में विकास को लकवा मार गया है। दो साल बीत गए, साय सरकार के पास बताने को कोई उपलब्धि ही नहीं है।

कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा माहरा समाज, धुरवा समाज के सामाजिक भवन सहित कुल 22 समाजों को भूमि आबंटन और भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। बस्तर के आदिवासी समाज के बाद सबसे बड़े समाज माहरा समाज के लिए शहर के धरमपुरा में कीमती जमीन और भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर समाज की वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर कांग्रेस सरकार ने बस्तर के सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक और क्रान्तिकारी कदम उठाए थे। श्री मौर्य ने कहा पूरे 2 साल होने के बावजूद भाजपा सरकार में विकास की गति सिर्फ कछुए की चाल चल रही है। विकास को लकवा मार गया है। प्रदेश में भाजपा की साय सरकार ने बीते 2 सालों में एक भी विकास कार्य नहीं किया। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में बने सामाजिक भवन का उद्घाटन कर सिर्फ वाहवाही लूट रही है। आखिर साय सरकार खुद के कार्य कब स्वीकृत करेगी? कब अपने कार्य का फीता काटेगी? या फिर कांग्रेस सरकार में स्वीकृत कार्यों का श्रेय ही लेते रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here