मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी: भरतपुर विकास खण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिंगरौली प्रबंधक रमाकांत पांडे द्वारा किसानों को परेशान किया जाता है और सही समय पर खाद बीज नहीं दिया जाता तथा किसानों का केसीसी नहीं बनाया जाता है किसान समिति प्रबंधक रमाकांत के कृत से परेशान रहते हैं। साशन द्वारा किसानों के दिए जाने वाले खाद बीज को महगे दामो में बेच दिया जाता है। वही किसानों का कहना है कि अंश राशि जमा होने पर भी जबरन अशं राशि जमा कराया जाता है। तथा किसानों के मनमाने तरीके से काम करता है। किसानों का कहना है कि समिति को शराब का अड्डा बनाकर रखा है, तथा समिति में जमा राशि का दुरुपयोग किया जाता है। इस प्रकार के कृत से किसान परेशान होकर जनदर्शन, अपर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर सात दिवस के अंदर हटाए जाने की मांग को लेकर शिकायत किया है। यदि शिकायत के समयावधि के अंदर नहीं होता है। तो हम समिति का घेराव कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि किसानों की इस प्रकार की दुर्दशा को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का क्या सुझाव ,किसानों के प्रति देखने को मिलता है। किसानों के हित को देखते हुए ,क्या समिति प्रबंधक को हटाया जाता है या फिर इसी तरह से किसान शासन के योजनाओं से वंचित होकर समिति प्रबंधक के मनमानी रवैया से अवगत होते रहेंगे, य फिर किसान हित में, किसानो को न्याय मिलेगा।









