पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 23 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत खोडरी में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुलभ और सुलभ बनाना रहा।
कैंप में बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए गए। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी तथा नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं श्री विवेक सिन्हा थाना प्रभारी गौरेला श्री सौरभ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।
कैंप के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस टीम द्वारा आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और भविष्य में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

लर्निंग लाइसेंस बनाये जाने के लिए निर्धारित शुल्क
एक प्रवर्ग के लिए 206 रूपये
दो प्रवर्ग के लिए 356 रूपये
जिसमे परिवहन सुविधा केंद्र संचालक को 100 रूपये सुविधा शुल्क पृथक से देय होगा
स्थायी लाइसेंस बनाये जाने की प्रक्रिया
लर्निंग लाइसेंस वाहन चालन सिखने के लिए 6 माह की अवधि के लिए जारी किया जाता है. जिसके एक महीने बाद और 6 माह के पूर्व वाहन चलाना सिख जाने पर स्थायी लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट www.cgtransport.gov.in मे ऑनलाइन अप्लाई करना होता है जिसके लिए निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है
एक प्रवर्ग के लिए 750
दो प्रवर्ग के लिए 1050
इसके साथ ही आगामी लर्निंग लाइसेंस कैंपों का रोस्टर के साथ संपर्क नंबर भी जारी किया गया है भी जारी किया गया है।
दिनांक 24.09.2025 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला 9753871180 श्री डी.एस. आर्मो 25.09.2025 शासकीय पंडित माधव राव सप्रे महाविद्यालय गौरेला 9407953990
श्री एस.के. टंडन 26.09.2025 नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय गौरेला 7697468409 श्री सोनामिन जी 26.09.2025 डॉक्टर भंवर सिंह महाविद्यालय पेण्ड्रा 9009939749 श्री अमरु कंवर 26.09.2025 शासकीय वीरागना दुर्गावती कन्या महाविद्यालय मरवाही 9303072006
श्री निरंजन कुमार 29.09.2025 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मरवाही 8839968284 श्री एस.एन. बग्गा 29.09.2025 शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही 9827270999 श्रीमती अंजनी नायक 25.09.2025 मेढ़ुका शिक्षा महाविद्यालय मरवाही छ.ग.9826826111
तय कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अलग-अलग तिथियों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं युवा इस सुविधा का लाभ ले सकें।
यह पहल जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को नई दिशा देने के साथ ही आम नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









