Home मुख्य ख़बरें पलानीस्वामी का बड़ा बयान: कांग्रेस ने DMK से मांगी ‘50-50’ हिस्सेदारी, गठबंधन...

पलानीस्वामी का बड़ा बयान: कांग्रेस ने DMK से मांगी ‘50-50’ हिस्सेदारी, गठबंधन में बढ़ी तनातनी

90
0

AIADMK के जनरल सेक्रेट्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कूनूर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया जिससे तमिलनाडु की सियासत में हलचल मचनी तय है। उन्होंने सत्तारूढ़ DMK और उसके प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के बीच चल रहे गठबंधन में दरार पड़ने का दावा किया। उन्होंने कहा कि DMK का खेमा जल्द ही खाली होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस अब सत्ता में हिस्सेदारी और ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। पलानीस्वामी ने कहा कि हाल ही में तिरुनेलवेली में हुई कांग्रेस की एक बैठक में तमिलनाडु के लिए पार्टी प्रभारी गिरीश चोडनकर ने खुलकर ’50-50′ की मांग रखी थी।

पलानीस्वामी ने कहा कि चोडनकर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 117 सीटें और सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी मांगी है। पलानीस्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ‘DMK कब तक अकेले लूट मचाएगी? अब कांग्रेस को भी होश आया है और वह सत्ता में हिस्सा मांग रही है।’ उन्होंने तमिलनाडु कांग्रेस के विधायक दल के नेता एस. राजेशकुमार के बयान का भी जिक्र किया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा कि DMK चुनाव नहीं जीतेगी, और अगर जीत भी गई तो कांग्रेस गठबंधन सरकार में हिस्सेदारी चाहेगी। इसके अलावा, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने भी सत्ता में हिस्सेदारी की मांग उठाई है।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘अब उन्हें अक्ल आई है। DMK और कांग्रेस के गठबंधन में साफ-साफ दरार दिख रही है।’ उन्होंने DMK सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पलानीस्वामी ने दावा किया कि डीएमके शासन में ‘किडनी चोरी’ का रैकेट शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि एक DMK विधायक द्वारा संचालित अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं, लेकिन DMK सरकार ने दोषियों को बचाने की कोशिश की। इसके अलावा, काल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी, का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि CBI जांच की मांग को डीएमके ने ठुकरा दिया ताकि अपराधियों को बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here