Home मुख्य ख़बरें दुर्ग में बड़ा खुलासा: 100 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी, व्यापारी...

दुर्ग में बड़ा खुलासा: 100 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी, व्यापारी गिरफ्तार

246
0

रायपुर –

स्टेट जीएसटी की टीम ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि दुर्ग से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यापारी पर 100 करोड़ से अथिक के टैक्स चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है.

सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ है. सूत्र बताते है कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग ने सटीक प्लानिंग और फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी. सूत्र बताते है कि गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक आरोपी व्यापारी पुलिस और खाद्य विभाग की साठ-गाठ से बड़े पैमाने में सितार गुटखा बनाता है, ये काम उक्त व्यापारी करीब 4-5 वर्षों से करता आ रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here