Home कोरबा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री जसराज जैन का निधन, नगर में शोक...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री जसराज जैन का निधन, नगर में शोक की लहर

23
0

कोरबा –

नगर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री जसराज जैन (82 वर्ष) का आज प्रातः 11:55 बजे रायपुर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री जैन अपने सरल, मृदुभाषी एवं सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा को भी जीवन का उद्देश्य बनाया और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहे।

परिजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5:00 बजे उनके कोरबा स्थित निवास स्थान से निकलेगी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं नागरिकों के पहुँचने की संभावना है।

दिवंगत श्री जैन अपने पीछे बेटों सुनील, राजेंद्र, संतोष, बेटी सुनीता, पोते अनुराग, आदित्य एवं पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजन गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

नगर के बुद्धिजीवियों, पत्रकार साथियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने श्री जैन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को संबल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here