जनकपुर संवाददाता – जवाहर यादव
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दिनांक 22 सितंबर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल जनकपुर द्वारा “रक्तदान शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री पवन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्री नरेश यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीलेश मिश्रा, पार्षद श्री ओम प्रकाश सोनी, भाजपा मंडल मंत्री श्री राजा तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ता श्री अमित गुप्ता,श्री रमेश बैगा, श्री रामनरेश यादव ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया,उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय कौशल पटेल जी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री राजीव रमन जी,शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री आकाश जायसवाल,जीवन दीप समिति सदस्य श्री दीपक सोनी जी एवं अन्य कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








