रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी की एक और नई भर्ती निकालने वाला है। एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और ग्रेजुएट लेवल के 8875 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यूजी लेवल के 3058 और ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। बता दें कि, इस वैकेंसी में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे बहुत से पद सम्मिलित हैं। अगर आप आवेदन करने का सोच रहे हैं तो ठहरिए! आपको बताते चलें कि, ये एनटीपीसी भर्ती का मुख्य नोटिफिकेशन नहीं है बल्कि ये महज ड्राफ्ट वैकेंसी है। जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि, इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी। वहीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होगी। इसमें अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी।
RRB NTPC 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन
- इन्च्छुक और योग्य उम्मीदवारों को rrbcdg.gov.in यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद अपनी सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दोनों का पंजीकरण करना होगा
- पंजीकृत होने के बाद लॉग इन करें और आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड के साथ फोटो संलग्न करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- इसके बाद फार्म को डाउनलोड करें









