Home कोरबा वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी...

वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने व्यक्त किया शोक

10
0

कोरबा। कोरबाचंल के पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति पहुंचाते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री जसराज जैन जी का निधन हो गया। उनके निधन को पत्रकारिता क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री मोदी ने कहा कि जसराज जैन जी का पत्रकारिता जगत में योगदान अतुलनीय एवं अविस्मरणीय रहा है। उनकी निष्पक्षता, समाज के प्रति समर्पण और सशक्त लेखनी को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here