Home कोरबा कोरबा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन

कोरबा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन

58
0

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 सितंबर 2025, दोपहर 2 बजे आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में माननीय धरमलाल कौशिक जी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक, बिल्हा) उपस्थित रहेंगे। वहीं, द्वितीय सत्र में आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला होगी, जिसे माननीय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी (केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) संबोधित करेंगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर पर “माल्यार्पण एवं एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन करें और जिला स्तरीय इस संगोष्ठी एवं कार्यशाला में अपनी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इस कार्यक्रम में जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ नेतागण, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं व्यापारी वर्ग विशेष रूप से शामिल होंगे।
डॉ. राजीव सिंह (संयोजक, सेवा पखवाड़ा 2025), अजय पांडेय (कार्यक्रम प्रभारी), तथा महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here